ब्रेकिंग
Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स

Gurugram Global City: हरियाणा सरकार का नया फैसला, इस ग्लोबल सिटी को दुबई के तर्ज पर बनाया जाएगा

Gurugram Global City

NF Agro, New Delhi Gurugram Global City : हरियाणा के गुरुग्राम में बनने वाले ‘ग्लोबल सिटी’ प्रोजेक्ट में 620–700 मीटर ऊंचा मिक्स्ड-यूज टावर बनने की योजना है, जो दुबई के बुर्ज खलीफा (828 मीटर) के रिकॉर्ड को टक्कर देने के साथ-साथ भारत की सबसे ऊंची इमारत होगी।

ये पूरा प्रोजेक्ट 6.7 एकड़ जमीन पर बनेगा, जो बुर्ज खलीफा के डाउनटाउन लोकेशन से भी अधिक क्षेत्र है। इससे गुरुग्राम वैश्विक बिजनेस, इनोवेशन और निवेश का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

जानिए इस इमारत में ऐसा क्या होगा खास

यह परियोजना हरियाणा सरकार की HSIIDC द्वारा विकसित हो रही है और द्वारका एक्सप्रेसवे के पास तकरीबन 1,000 एकड़ क्षेत्र में फैले इस आधुनिक हब में व्यावसायिक, होटल, रिटेल और आवासीय सुविधाएं शामिल होंगी.

प्रोजेक्ट सक्सेसफुल होने पर गुरुग्राम वैश्विक पटल पर भारत की पहचान दिलाएगा और निवेश आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

टावर बन सकता है प्रोजेक्ट की जान

हरियाणा सरकार निवेश आकर्षित करने के लिए भूमि पार्सलों की नीलामी की तैयारी कर रही है और टावर इस प्रोजेक्ट की जान बन सकता है।

यह टावर ग्लोबल सिटी के आधुनिक बिजनेस, कमर्शियल और रेजिडेंशियल हब के रूप में विकास को तेज करेगा।

व्हाइटलैंड कार्पोरेशन के डायरेक्टर स्ट्रेटजी सुदीप भट्ट का इस परियोजना को लेकर कहना है कि ग्लोबल सिटी केवल एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि हरियाणा और भारत के भविष्य के शहरी विकास की नई सोच का प्रतीक है।

प्रस्तावित टावर का उद्देश्य सिर्फ देश की सबसे ऊंची इमारत का निर्माण करना नहीं, बल्कि गुरुग्राम को ग्लोबल बिजनेस, इनोवेशन और निवेश के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी, विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक सुविधाओं के साथ हम एक ऐसा एकीकृत शहरी इकोसिस्टम विकसित कर रहे हैं, जहां कारोबार, आवास, रोजगार और बेहतर जीवनशैली साथ-साथ आगे बढ़ सकें।

हमें विश्वास है कि यह परियोजना गुरुग्राम को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ भारत की आर्थिक प्रगति, निवेश आकर्षण और आधुनिक शहरी विकास के नए मानक स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

हरियाणा सरकार की पहल

बीते 2-3 सालों में हरियाणा सरकार ने दिल्ली-NCR, मुंबई और बेंगलुरु के प्रमुख डेवलपर्स के साथ कई दौर की चर्चा की है।

इन चर्चाओं में बाजार की मांग, वैश्विक मानकों और प्रतिष्ठित इमारत के विकास की संभावनाओं पर विचार किया गया और बुनियादी ढांचे की जरूरतों का आकलन हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहरी क्षेत्र के निर्माण के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर की तैयारी भी इसी दौरे में शामिल थी।

मुंबई की पैलेस रॉयल भारत की सबसे ऊंची इमारत

वर्तमान समय में मुंबई की पैलेस रॉयल (320 मीटर) भारत की सबसे ऊंची इमारत है। नोएडा का साइबरथुम टावर-ए (213.7 मीटर) NCR की सबसे ऊंची है।

प्रस्तावित टावर 620–700 मीटर तक पहुंचेगा, जो गुरुग्राम की मौजूदा सबसे ऊंची इमारत (ट्रंप टावर्स, 201.53 मीटर) से तीन गुना और भारत की सबसे ऊंची इमारत से दोगुना ऊंचा होगा।

खबरें और भी हैं...