ब्रेकिंग
Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स

Bribe News: ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ACB की टीम ने महिला हेडकांस्टेबल को पकड़ा

Bribe News

NF Agro, New Delhi Bribe News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में ACB की टीम ने मानेसर महिला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कविता को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मानेसर महिला थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता के भाई बलराम और मुकेश का नाम शामिल था। हेड कांस्टेबल कविता इस मामले की जांच या उससे जुड़ी प्रक्रिया में शामिल थी।

उसने शिकायतकर्ता के भाइयों को मुकदमे से बाहर करने और उनका नाम केस से हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की। दोनों पक्षों के बीच आखिरकार 50 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।

ACB ने बिछाया जाल

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रिश्वतखोर पुलिसकर्मी को पैसे नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी सूचना तुरंत एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम यूनिट को दी।

शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्लानिंग तैयार की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल लगे हुए नोट देकर हेड कांस्टेबल कविता के पास भेजा गया।

गिरफ्तारी से हड़कंप

मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही शिकायतकर्ता ने मानेसर महिला थाने के पास हेड कांस्टेबल कविता को तय किए गए 50 हजार रुपए की राशि सौंपी, वैसे ही ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार टीम ने जब आरोपी महिला पुलिसकर्मी के हाथ धुलवाए, तो केमिकल के कारण उनका रंग बदल गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि मौके पर ही हो गई।

जारी रहेगी कार्रवई

ACB के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

आरोपी कविता से अब गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खेल में कोई और भी शामिल था या नहीं।

खबरें और भी हैं...