ब्रेकिंग
Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स

CMO Office Driver: ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, CMO ऑफिस के ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

CMO Office Driver

NF Agro, New Delhi CMO Office Driver : जानकारी के अनुसार ड्राइवर को दिव्यांग प्रमाण पत्र रिन्यू करवाने के नाम पर 44 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा ACB ने पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार ACB यूनिट सिरसा के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नागरिक अस्पताल जींद में यह छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान CMO कार्यालय में तैनात ड्राइवर जगदीश पुत्र हीरा को रिश्वत की रकम के साथ काबू किया गया।

जाल बिछाकर दबोचा

मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई फूलिया खुर्द निवासी सोनू पुत्र सूर्या राम की शिकायत पर की गई।

सोनू ने ACB को बताया था कि उससे दिव्यांग प्रमाण पत्र रिन्यू कराने के बदले 44 हजार रुपए की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने जाल बिछाकर आरोपी ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी जगदीश को ACB कार्यालय ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार इस संबंध में CMO डॉ. सुमन कोहली ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार किया गया जगदीश उनकी निजी गाड़ी का ड्राइवर नहीं है, बल्कि वह CMO कार्यालय में नियुक्त ड्राइवर है।

की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...