ब्रेकिंग
Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स

Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम विभाग द्वारा तेज बारिश का अलर्ट जारी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather News

NF Agro, New Delhi Haryana Weather News : आइए जानते है अब सले 7 दिन मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

हरियाणा का पूर्वानुमान अगले सात दिन:

-अगले 2 दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है; 11 और 12 तारीख को कुछ स्थानों पर और उसके बाद राज्य में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

-अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक वृद्धि और उसके बाद के 2 दिनों में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट।

-राज्य में 9, 11 और 12 जून को छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

-राज्य में 9, 11 और 12 जून को छिटपुट स्थानों पर गरज/बिजली/तेज हवा (50-60 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

-राज्य में 9, 13 से 14 जून को छिटपुट स्थानों पर गरज/बिजली/तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

-राज्य के 9 जून से 11 जून 2026 तक छिटपुट स्थानों पर लू चलने की संभावना है

आज शाम हरियाणा के कई जिलो फतेहाबाद, कैथल, पानीपत, चरखी दादरी आदि मे आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है

अगले 10–15 दिनों तक उत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है। यानी बीच-बीच में आंधी, गरज-चमक और बारिश के दौर आते रह सकते हैं।

अभी की स्थिति

फिलहाल बड़े पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance – WD) हिमालयी क्षेत्र से आगे निकल चुके हैं।

इसलिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान फिर बढ़ने लगा है।

कुछ जगहों पर स्थानीय कारणों से शाम के समय हल्की आंधी-बारिश हो सकती है।

11 से 13 जून

11 जून के आसपास एक नया मध्यम ताकत का पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

इसके प्रभाव से:

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अच्छी बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी, तेज हवाएं, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

15 से 18 जून

एक और सक्रिय मौसम प्रणाली बनने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और पश्चिमी विक्षोभ के मिलन से:

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, पूर्वी राजस्थान और एमपी में बार-बार आंधी-बारिश हो सकती है।

दोपहर, शाम और रात के समय गरज-चमक वाले बादल ज्यादा बन सकते हैं।

गर्मी का क्या होगा?

बीच-बीच में तापमान बढ़ेगा, खासकर:

  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • पश्चिमी यूपी

लेकिन लगातार आने वाले बादल, आंधी और बारिश के कारण लंबे समय तक चलने वाली तीव्र लू (Heatwave) की संभावना कम दिखाई दे रही है।

महीने के दूसरे हिस्से में जून के दूसरे भाग में बंगाल की खाड़ी से नमी और बढ़ सकती है।

इससे उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में एक और व्यापक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

खबरें और भी हैं...