ब्रेकिंग
Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स

Haryana Roadways Time Table: जींद से हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, कुमाऊं एक्सप्रेस का टाइम टेबल जारी

Haryana Roadways Time Table
Haryana Roadways Time Table

Haryana Roadways Time Table: हरियाणा रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन जींद डिपो की ओर से जींद से हल्द्वानी रूट पर चलने वाली कुमाऊं एक्सप्रेस बस की समय-सारिणी जारी की गई है। यह बस जींद से मुरादाबाद होते हुए हल्द्वानी तक जाती है।

इस बस सेवा से जींद, सफीदों, पानीपत, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नूरपुर, मुरादाबाद, रामपुर और रुद्रपुर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। खासकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की ओर सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह बस सेवा बेहद उपयोगी है।

हरियाणा रोडवेज जींद डिपो की कुमाऊं एक्सप्रेस बस जींद से सुबह 8:30 बजे रवाना होती है। इसके बाद बस सफीदों से सुबह 9:30 बजे और पानीपत से सुबह 11:00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करती है। बताया गया है कि पानीपत से बिजनौर जाने वाली यह अंतिम बस सेवा है।

इसके बाद यह बस शाम 5:30 बजे मुरादाबाद से रवाना होकर रात करीब 8:00 बजे तक हल्द्वानी पहुंच जाती है। इस रूट पर बस शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नूरपुर, रामपुर और रुद्रपुर होते हुए संचालित होती है।

वापसी में यह बस हल्द्वानी से सुबह 5:00 बजे रवाना होती है। मुरादाबाद से सुबह 7:30 बजे, बिजनौर से सुबह 9:50 बजे, मुजफ्फरनगर से सुबह 11:20 बजे और पानीपत से दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान करती है। इसके बाद बस शाम करीब 3:30 बजे तक जींद पहुंच जाती है।

जींद से हल्द्वानी कुमाऊं एक्सप्रेस टाइम टेबल

स्थान जाने का समय
जींद से प्रस्थान सुबह 8:30 बजे
सफीदों से प्रस्थान सुबह 9:30 बजे
पानीपत से प्रस्थान सुबह 11:00 बजे
मुरादाबाद से प्रस्थान शाम 5:30 बजे
हल्द्वानी आगमन शाम 8:00 बजे तक

हल्द्वानी से जींद वापसी टाइम टेबल

स्थान वापसी समय
हल्द्वानी से प्रस्थान सुबह 5:00 बजे
मुरादाबाद से प्रस्थान सुबह 7:30 बजे
बिजनौर से प्रस्थान सुबह 9:50 बजे
मुजफ्फरनगर से प्रस्थान सुबह 11:20 बजे
पानीपत से प्रस्थान दोपहर 1:20 बजे
जींद आगमन शाम 3:30 बजे तक

बस का रूट

जींद से चलने वाली यह कुमाऊं एक्सप्रेस बस सफीदों, पानीपत, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नूरपुर, मुरादाबाद, रामपुर और रुद्रपुर होते हुए हल्द्वानी पहुंचती है।

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

बसों के समय में परिस्थितियों के अनुसार बदलाव हो सकता है। इसलिए यात्रा से पहले संबंधित बस स्टैंड या हरियाणा रोडवेज जींद डिपो से समय की पुष्टि जरूर कर लें।

खबरें और भी हैं...