ब्रेकिंग
Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स

13 June Aaj ka Mausam: IMD विभाग ने आज 13 जून को हरियाणा के साथ-साथ इन राज्यों में बारिश का अलर्ट किया जारी

13 June Aaj ka Mausam

NF Agro, New Delhi 13 June Aaj ka Mausam : मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

आज 13 जून शनिवार को मौसम कैसा रहेगा….

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक विदर्भ और उससे सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर मौसमी ट्रफ अब मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर बने चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल तक उत्तर राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए गुजर रही है। यह ट्रफ समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर तक विस्तारित है।

तटीय बांग्लादेश और उससे सटे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तर तमिलनाडु तट के पास समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है।

केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कोंकण एवं गोवा, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...