ब्रेकिंग
Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स

आज का मौसम, 17 राज्यों में आज आंधी- बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी, तेजी से बढ़ रहा मानसून

Aaj ka Mausam 10 June 2026
Aaj ka Mausam 10 June 2026

नई दिल्ली | एनएफ अग्रो डेस्क : देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है, लेकिन मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 17 राज्यों में आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है, वहीं एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 10 और 11 जून को कई राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में तेज आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है। इसी वजह से देश के 17 राज्यों के लिए मौसम संबंधी अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, मानसून ने पूरे सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों को कवर कर लिया है। अगले चार से पांच दिनों में इसके महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों में पहुंचने की संभावना है। इन राज्यों में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो सकती है।

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले पांच से सात दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 जून तक व्यापक वर्षा जारी रहने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में मंगलवार शाम आई तेज आंधी के बाद तापमान में कुछ राहत मिली है। 10 जून को राजधानी में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि 11 और 12 जून को पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में 10 जून को कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मेरठ, शामली, बिजनौर, बरेली, गोरखपुर, देवरिया और आगरा समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। वहीं प्रयागराज, चित्रकूट, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में लू का असर बना रह सकता है। 11 जून से पूरे प्रदेश में मौसम बदलने के संकेत हैं और कई क्षेत्रों में बारिश शुरू हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 जून को ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

बिहार में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार और आसपास के जिलों में बारिश के आसार हैं। 11 और 12 जून को कई जिलों में भारी बारिश और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में प्रवेश कर सकता है।

राजस्थान में फिलहाल गर्मी और लू का असर जारी रहेगा। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा और उदयपुर सहित कई शहरों में 10 जून को लू चल सकती है। हालांकि 11 से 15 जून के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, धूलभरी आंधी और तेज हवाओं की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में 10 जून तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन 11 जून से मौसम बदल सकता है। शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा सहित कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में 10 से 15 जून तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और चंपावत समेत कई जिलों में 11 और 12 जून को ओलावृष्टि और तेज आंधी की संभावना है। हवाओं की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पंजाब में भी 11 से 15 जून के बीच मौसम सक्रिय रहेगा। अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और पठानकोट सहित कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

जम्मू-कश्मीर में 10 जून और फिर 13 से 15 जून के बीच बारिश होने की संभावना है। श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, उधमपुर और राजौरी सहित कई क्षेत्रों में 11 और 12 जून को मौसम खराब रह सकता है।

बात करें प्रमुख शहरों के तापमान की तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 41 डिग्री, लखनऊ और भोपाल में 39 डिग्री, जबकि मुंबई में 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शिमला और नैनीताल जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए घर से निकलने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट जरूर जांच लें और आवश्यक सावधानी बरतें।

खबरें और भी हैं...