ब्रेकिंग
Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स

Personal Loan: पर्सनल लोन लेने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए EMI से जुड़ी कुछ खास टिप्स

Personal Loan

NF Agro, New Delhi Personal Loan : आपके मोबाइल पर एक नोटिफिकेशन आएगा और कुछ क्लिक करना कुछ देर में लोन की रकम आपके बैंक खाते में पहुंच जाती है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि हर जरूरत के लिए क्या पर्सनल लोन लेना जरूरी है? तो इसका जवाब है नहीं। सही समय और बहुत अधिक जरूरत पर लिया गया पर्सनल लोन आपकी मदद करता है लेकिन गलत वजह से लिया गया लोन आपके वित्तीय बजट को बिगाड़ सकता है।

आइए जानते हैं पर्सनल लोन होता क्या है?

पर्सनल लोन एक ऐसा लोन होता है जिसके लिए आपको घर, सोना या कोई दूसरी संपत्ति गिरवी नहीं रखनी पड़ती। बैंक बिना किसी सिक्योरिटी के पैसा देता है। यही वजह है कि इसका ब्याज होम लोन या गोल्ड लोन की तुलना में ज्यादा होता है।

आज के दौर में पर्सनल लोन पर ब्याज दर आमतौर पर 10% से 24% या उससे भी ज्यादा हो सकती है। इसलिए पर्सनल लोन लेने से पहले सोच-समझकर ही आगे कदम बढ़ाना चाहिए।

इन परिस्थितियों में पर्सनल लोन लेना जरूरी है

मेडिकल इमरजेंसी- अगर घर में अचानक से मेडिकल इमरजेंसी आ जाए। घर के किसी सदस्य की बहुत ज्यादा तबियत खराब है और आपके पास अस्पताल का बिल भरने के लिए इतने पैसे नहीं है तो इस वक्त पर्सनल लोन लेना समझदारी होती है।

जरूरी खर्चों के लिए- अगर घर में ऐसी समस्या आ गई है जिसे टाला नहीं जा सकता, जैसे छत टपक रही हो, पाइपलाइन खराब हो गई हो या बिजली की बड़ी दिक्कत हो, तो पर्सनल लोन एक बेहतरीन ऑप्शन है।

पढ़ाई या फिर स्किल अपग्रेड के लिए- यदि कोई कोर्स, ट्रेनिंग या सर्टिफिकेशन आपकी कमाई बढ़ाने में मदद कर सकता है, तो उसके लिए लोन लेना सही हो सकता है। वैसे तो एजुकेशन लोन मिल रहा हो, तो उसी को लेना चाहिए क्योंकि उसकी ब्याज दर आमतौर पर कम होती है।

कर्ज चुकाने के लिए- यदि आपके ऊपर क्रेडिट कार्ड का बकाया है और उस पर 30% से 40% तक ब्याज लग रहा है, तो पर्सनल लोन मददगार साबित हो सकता है। क्यों पर्सनल लोन की ब्याज दर इसके मुकाबले काफी कम होती है।

इन मामलों में भूलकर भी ना लें कभी पर्सनल लोन

लग्जरी सामान- घर में कोई लग्जरी सामान जैसे की मोबाइल, टीवी या फिर लैपटॉप लेने के लिए पर्सनल लोन लेना समझदारी नहीं है। इन्हें आप अपने बचत के पैसों से खरीद सकते हैं।

घूमने-फिरने के लिए- बहुत ऐसे लोग होते हैं जोविदेश यात्रा या महंगी छुट्टियों के लिए लोन ले लेते हैं। समस्या यह है कि छुट्टियां कुछ दिनों में खत्म हो जाती हैं, लेकिन उनकी EMI कई साल तक चलती रहती है। ऐसे कामों के लिए आपको बचत करनी चाहिए।

शेयर बाजार में निवेश- कुछ लोग लोन लेकर शेयर बाजार या क्रिप्टो में पैसा लगा देते हैं। आपका यह फैसला बहुत जोखिम भरा फैसला हो सकता है। अगर बाजार गिर गया तो आपको नुकसान भी होगा और लोन की EMI भी भरनी पड़ेगी।

शादी में दिखावा- कई ऐसे लोग हैं जो शादी में जरूरत से ज्यादा खर्च करने के लिए लोन लेते हैं। शादी जैसे मौकों के लिए आपको पहले से बचत करनी चाहिए। और जहां तक हो सके, गैरजरूरी दिखावों के लिए खर्च से बचना चाहिए।

कितना ज्यादा महंगा पड़ता पर्सनल लोन

मान लीजिए आपने 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन 14% ब्याज पर 5 साल के लिए लिया है। आपकी हर महीने EMI करीब 11,600 रुपये होगी। पांच साल में आप कुल लगभग 6.96 लाख रुपये चुकाएंगे। यानी 5 लाख रुपये का लोन लेने पर करीब 1.96 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में चले जाएंगे।

इसके अलावा भी प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज भी होते हैं। यही वजह है कि लोन लेते समय केवल EMI नहीं, बल्कि कुल लागत भी देखनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...