ब्रेकिंग
Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स

Airport Rule: IGI एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले भूलकर भी न करें ये गलती, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Airport Rule

Nf Agro, Delhi, IGI Airport Road : इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट (आईजीआई) की ओर जाने वाले लोगों के लिए खास खबर है। हाल ही में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और डायल-जीएमआर(GMR) ने एयरपोर्ट इलाके में ऑटोमेटेड ई-चालान सिस्टम शुरू किया है।

अगर आप IGI एयरपोर्ट रोड पर लापरवाही से गाड़ी को चलाते है तो आपको भारी नुकसान हो कता है। ऑटोमेटेड ई-चालान शुरू होने से अब कोई भी व्यक्ति ट्रैफिक नियम तोड़ता है तो कैमरा आपकी गाड़ी को रिकॉर्ड करेगा और घर बैठे ई-चालान पहुंच जाएगा।

ऐसे में आपका सफर करने का मजा किरकिरा हो जाएगा। बताया जा रहा है कि सड़क सुरक्षा बढ़ाने और एयरपोर्ट के आसपास ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए नई टेक्नोलॉजी की शुरुआत की जा रही है।

इस टेक्नोलॉजी के तहत एयरपोर्ट रोड नेटवर्क पर हाई-डेफिनिशन एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे लगाए गए हैं। जिससे तेज रफ्तार की गाड़ी और गलत पार्किंग में खड़ी गाड़ी का चलान होगा।

14 कैमरे लग चुके हैं

IGI एयरपोर्ट रोड पर अभी कुल 14 एएनपीआर कैमरे लगाए गए है। इसके बाद कैमरे की संख्या 35 तक कर दी जाएगी। ये सभी कैमरे गाड़ियों की नंबर प्लेट पढ़कर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रिकॉर्ड करेंगे। उसके बाद ये कैमरे खुद ही कार का चालान काटकर चालक के घर भेज देगा। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में पूरे एयरपोर्ट इलाके को स्मार्ट मोनिटरिंग सिस्टम से जोड़ दिया जाएगा।

तुरंत होगा ई चालान

ऑटोमेटेड ई-सिस्टम से अब तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने, अवैध पार्किंग, गलत दिशा में वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट बाइक चलाने, स्टॉप लाइन पार करने और रेड लाइट जंप करने वालों का तुरंत ही ई-चालान जारी किया जाएगा।

इसी के साथ एयरपोर्ट की खास जगहों पर कैमरे लगाएं गए है। इससे सेंट्रल स्पाइन रोड, कार्गो टर्मिनल एरिया, रंगपुरी इलाका, सेंटॉर होटल जंक्शन, एरोसिटी, एनएसजी जंक्शन और टर्मिनल-1 से बाहर निकलने वाली सड़क शामिल हैं।

इतना ही नहीं, कैमरे से रिकॉर्ड किया गया डेटा सीधे एनआईसी और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सिस्टम जुड़ा हुआ है। पुलिसकर्मी फुटेज की जांच और पुष्टि करने बाद ही नियमों के अनुसार ई-चालान जारी करेंगी।

खबरें और भी हैं...