ब्रेकिंग
Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स

13 June Weather: कल 13 जून को हरियाणा और इन 17 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानिए यहां

13 June Weather

NF Agro, New Delhi 13 June Weather : हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

चलिए जानते है कल 13 जून शनिवार को मौसम कैसा रहेगा….

देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जहां एक ओर मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

ऐसे में मौसम विभाग ने यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, केरल, तमिलनाडु समेत 17 राज्यों में 13 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। वहीं 12-13 जून के दौरान तेलंगाना और पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में 12 से 16 जून के दौरान विदर्भ के कुछ इलाकों में हीटवेव चल सकती है।

IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

अगले 2-3 दिनों में इसके उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों तक पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा। 13 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट (13-14 जून): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली के आसमान में कल यानी 13 जून को बादलों का डेरा रहेगा। दोपहर के बाद बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है।

इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 14 जून को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ आंधी का अलर्ट (13-17 जून): उत्तर प्रदेश के बागपत, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, इटावा, जालौन, झांसी, चित्रकूट, महोबा, ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली समेत कई जिलों में 13 जून को मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

14 से 17 जून के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में छिटपुट बारिश जारी रहेगी। Kal Ka Mousam

बिहार में कल का मौसम

बिहार में बारिश का अलर्ट (13-17 जून): गोपालगंज, वेस्ट चंपारण, सिवान, सारण, भोजपुर, कैमूर, बक्सर, रोहतास, पटना, औरंगाबाद, गया , नवादा, मुगेंर, भागलपुर में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान में आंधी का अलर्ट (13-17 जून): 13 जून को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में तेज आंधी (50-70 किमी/घंटा) की संभावना। 14-17 जून के दौरान आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, अलवर 13 जून तक धूलभरी आंधी का भी खतरा बताया गया है।

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड में गरज के साथ आंधी का अलर्ट (13-15 जून): देहरादून, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी में 13 से 15 जून के दौरान गरज-चमक की संभावना है।

इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट (13-17 जून): शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, सोलन, सिरमौर में 13 जून को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

14-16 जून के दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। 14-17 जून तक छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा।

पंजाब में कल का मौसम

पंजाब में बारिश का अलर्ट (13-17 जून): अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, मोहाली, बठिंडा में 13-17 जून तक गरज-चमक और बारिश की संभावना है। वहीं इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम

जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं का अलर्ट (13-14 जून): मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 13 और 14 जून को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं श्रीनगर, जम्मू, बारामूला, अनंतनाग, कुपवाड़ा समेत कई जिलों में 13 से 17 जून तक रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...