ब्रेकिंग
Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स

Pratik Mudgal Success Story: एडवोकेट के बेटे ने पहले प्रयास में 54वीं रैंक से पास की UPSC की परीक्षा, पहले भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर भी हो चुका है चयन

Pratik Mudgal Success Story

Nf Agro, New Delhi, Pratik Mudgal Success Story : आज हम संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टॉप करने वाले प्रतीक मुद्गल की बात कर रहे है। प्रतीक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली के गनियावली गांव के रहने वाले है।

वर्तमान में प्रतीक अपने परिवार के साथ मानसरोवर कॉलोनी, अलीगढ़ में रहते है। प्रतीक के पिता श्री विजय मुद्गल अधिवक्ता/एडवोकेट हैं और अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव रह चुके हैं। उनकी माता श्रीमती पुष्पा मुद्गल गृहिणी हैं।

प्रतीक मुद्गल की शुरुआती पढ़ाई और कॉलेज

प्रतीक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई से लेक 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। उसके बाद प्रतीक ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से लॉ फैकल्टी से बीएएलएलबी (BA LLB) की डिग्री हासिल की है।

प्रतीक साल 2024 में कॉलेज से पासआउट हुए है। लॉ डिग्री पूरी होने के बाद प्रतीक ने UPSC CDS 2024 परीक्षा की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 19वीं रैंक हासिल की। इसके बाद प्रतीक का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ, लेकिन उन्होंने वह नौकरी ज्वाइन नहीं की। प्रतीक का सपना था कि वे IAS अधिकारी बनें।

UPSC की तैयारी और परीक्षा

UPSC CDS 2024 परीक्षा में सफल होने के बाद भी प्रतीक ने UPSC CSE 2025 की तैयारी शुरू कर दी। इस परीक्षा के लिए प्रतीक ने किसी भी तरह की कोई कोचिंग नहीं ली। उन्होंने सेल्फ स्टडी से परीक्षा के लिए मेहनत की।

प्रतीक ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए दर्शनशास्त्र विषय को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में चुना। प्रतीक ने अपने पहले ही प्रयास में UPSC CSE 2025 की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 54वीं रैंक हासिल की। उनके चाचा और ग्राम प्रधान प्रशांत मुद्गल ने गनियावाली गांव में मिठाई बांटकर लोगों के साथ खुशी साझा की।

खबरें और भी हैं...