ब्रेकिंग
Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स Petrol-Diesel News : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए नये फैसले के बारे में 20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी Toll Tax New Rule : केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब नहीं देना पड़ेगा बार-बार टोल, जानिए क्यों Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा Best Electric Scooters : मार्केट में टॉप 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट और बाकी डिटेल्स

11 June Petrol- Diesel Price : आज 11 जून 2026 के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव के बारे में यहां जाने

11 June Petrol-Diesel Price

NF Agro, New Delhi 11 June Petrol-Diesel Price :  ईरान पर अमेरिका के ताजा हमलों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर आग लग गई है।

अभी मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया था और आज सुबह 6 बजे के करीब 1.56 डॉलर प्रति बैरल उछलकर 93.01 डॉलर पर पहुंच गया।

पेट्रोल-डीजल के रेट नए रेट जारी

इस तेजी के बीच आज सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों BPCL, HPC और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट नए रेट जारी कर दी हैं। राहत की बात यह है कि दोनों ईंधनों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आज भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर पोर्ट ब्लेयर में है। जबकि, पोर्ट ब्लेयर में 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। सबसे महंगा डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 106.06 रुपये और पेट्रोल 118.34 रुपये है।

डीजल पर 30 और पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान

मई 2026 में पेट्रोल और डीजल के चार बार बढ़े। अबतक ये करीब 7.50 -7.50 रुपये लीटर महंगे हो चुके हैं। इसके बावजूद भारत के पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को अभी भी भारी अंडर-रिकवरी झेलनी पड़ रही है।

डीजल पर लगभग 30 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर लगभग 6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। इस वजह से तेल कंपनियों को रोजाना 600-700 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत

लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 97.87 रुपये लीटर है।

गोरखपुर में पेट्रोल के रेट 102.13 और डीजल के 95.62 रुपये हैं। प्रयागराज में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.82 और डीजल की 95.33 रुपये है। आगरा में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 95.02 रुपये लीटर है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

IOC द्वारा जारी आज के रेट के मुताबिक दिल्ली में सामान्य पेट्रोल का रेट 102.12 रुपये लीटर है। जबकि, डीजल 95.20 रुपये लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपये और डीजल की 99.55 रुपये लीटर है।

कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत 97.83 रुपये है।

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के रेट

राजधानी जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। वहीं, भरतपुर में पेट्रोल की कीमत 112.43 रुपये प्रति लीटर है। जबकि, यहां डीजल 97.54 रुपये लीटर बिक रहा है। बिकानेर में पेट्रोल 114.15 रुपये और डीजल 99.29 रुपये है।

बिहार में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल के रेट

अररिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 115.07 रुपये और डीजल की कीमत 101.08 रुपये है। पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है।

एमपी में पेट्रोल-डीजल के दाम

इंदौर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114.61 और डीजल की कीमत 99.70 रुपये है। भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। गुना में पेट्रोल आज 115.44 रुपये तो डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार है।

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के रेट

बीलासपुर में पेट्रोल 108.76 रुपये और डीजल 102.02 रुपये लीटर है। रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है। बीजापुर में पेट्रोल 109.69 रुपये और डीजल 102.99 रुपये है।

खबरें और भी हैं...