मात्र 19,999 रुपये में मिलेगी Maruti Suzuki की ये स्टाइलिश Star Edition, मिलेंगे ये खास फीर्चस

Nf Agro, New Delhi, Maruti Eeco Star Edition : देश भर में Maruti Suzuki गाड़ियां बहुत फेमस है। हाल ही में Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर कमर्शियल वैन Maruti Eeco नए Star Edition के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है।
इसमें आपको स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रीमियम लुक वाली कार मिलेगी। भारत में इस स्टार एडिशन की कीमत सिर्फ ₹19,999 (एक्स्ट्रा) रखी गई है। Maruti Suzuki ने अपनी इस कार को ओर ज्यादा आकर्षक बना दिया है।
Maruti Eeco के स्टार एडिशन में आपको बॉडी कलर्ड बंपर्स, रियर स्पॉइलर, फॉग लैंप्स, इंटीरियर स्टाइलिंग किट, सीट कवर्स, स्टाइलिश व्हील कवर्स, क्रोम एम्ब्लम, डोर वाइजर्स और मड फ्लैप्स जैसी 18 एक्सेसरीज़ मिल जाएगी।
Maruti Eeco में आपको दो आकर्षक कलर्स- Metallic Brisk Blue और Metallic Glistening Grey मिल जाएगा। Eeco के स्टार एडिशन में आपको 7-सीटर मिल जाएगी। Eeco के स्टार एडिशन का डिजाइन और इंजन बहुत शानदार है।
डिजाइन और इंटीरियर
Star Edition में आपको बॉडी कलर्ड फ्रंट और रियर बंपर्स को ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक दिया गया है। साथ ही इसमें लोडिंग और पैसेंजर कम्फर्ट बहुत अच्छा मिल रहा है। ईको का क्लासिक बॉक्सी और प्रैक्टिकल स्टाइल का डिजाइन है।
अगर इसके इंटीरियर की बात करें, तो इसमें आपको बहुत ही स्टाइलिंग किट और सीट कवर्स दिए गए हैं। इससे केबिन अपग्रेड हो जाता है।
Star Edition का इंटीरियर स्पेसियस और प्रैक्टिकल है। इसमें आपको मैनुअल स्लाइडिंग डोर आसान एंट्री-एग्जिट सुनिश्चित करते हैं। Star Edition में आपको 5 या 6/7 सीटर ऑप्शन मिल जाएगा।
फीचर्स और सेफ्टी
Star Edition में एक्सेसरीज़ बंडल पर फोकस करता है। इसमें आपको हीटर, टैकोमीटर, रियर पार्किंग सेंसर्स दिया जाएगा। साथ ही इसके कुछ वेरिएंट्स में AC भी मिल जाएगा। साथ ही इसमें आपको 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
इंजन और माइलेज
Star Edition में इंजन की बात करें, तो इसके सभी वेरिएंट्स में 1.2 लीटर K12N पेट्रोल इंजन दिया गया है। साथ ही इसमें 79.65 bhp पावर और 105 Nm टॉर्क प्रोड्यूस है। साथ ही इसके 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। Star Edition पेट्रोल में 19.71 kmpl और CNG में 26.78 km/kg तक की फ्यूल की माइलेज देती है।
खबरें और भी हैं...
Hero New Bikes: मार्केट की फेमस कंपनी Hero ने मार्केट में लॉन्च करी दो नई बाइकस, जानिए इनके बारे में